बड़ी खबरें
बैठक में उपस्थित हुए प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक जानें आपकी सुरक्षा के लिए सीएम ने दिए क्या-क्या निर्देश दुकानों पर लगाए सूचना पत्र, सोशल मीडिया के माध्यम से भी दी जा रही जानकारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भव्य लाइट एंड साउंड शो और गाला डिनर से सजेगी माण्डू की शाम मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने का मामला पुलिस चौकी निसरपुर की बड़ी कार्रवाई, वारदात में प्रयुक्त कार भी जब्त सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट बैठक में लगाई अहम फैसलों पर मुहर, कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाई नामांतरण के एवज में मांगी थी 20 हजार रुपये की रिश्वत, पहली किश्त लेते रंगे हाथ गिरफ्तार एकदिवसीय सिकल सेल एनीमिया शिविर का आयोजन

सिद्धार्थ सामाजिक कल्याण समिति जावरा निसरपुर बड़वानी के सौजन्य से : एकदिवसीय सिकल सेल एनीमिया शिविर का आयोजन

Admin

3 weeks ago 7 views

धार,म.प्र.। प्रेरणादाई सिद्धार्थ सामाजिक कल्याण समिति जावरा निसरपुर बड़वानी के सौजन्य से एकदिवसीय सिकल सेल एनीमिया शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत निसरपुर के ठीक सामने रखा गया था जिसमें करीबन 580 से के करीब मरीजो ने जागरूकता एवं होम्योपैथिक उपचार का लाभ लिया। शिविर में नागपुर से आए नेस्को के सचिव श्री गौतम डोंगरे जी ने सिकल सेल की उत्पत्ति से लेकर सिकल सेल से बचाव एवं भविष्य में सिकल सेल उन्मूलन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गौतम डोंगरेजी भारत के 17 राज्यों में नेस्को के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हैं ,साथ ही 12 से अधिक अन्य देशों में जाकर सिकल सेल उन्मूलन पर नेस्को की ओर से भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। परतवाड़ा अमरावती से आए श्री राहुल ओके कर जी ने महाराष्ट्र शासन द्वारा सिकल सेल पीड़ितों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। नेस्को के सदस्य निशांत वासे ने भी संबोधित किया। नेस्को के अधिकारियों ने प्रेरणादाई सिद्धार्थ सामाजिक कल्याण समिति के डॉक्टरों की कार्य की तहे दिल से प्रशंसा की।

पूर्व कैबिनेट मंत्री पशुपालन विभाग मध्य प्रदेश के श्री प्रेम सिंह पटेल ने अपने उद्बोधन में आग्रह किया कि आप अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहे एवं दवाइयां का प्रयोग नियमित रूप से करें एवं सही खान-पान का ध्यान रखें।

डॉ गणेश चंद्र मालवीय, डॉक्टर विकास बौद्ध, डॉक्टर राकेश मेश्राम ,डॉक्टर सतीश कुमावत, ने मरीजों को होम्योपैथिक परामर्श एवं दवाइयां दी । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निसरपुर के बीएमओ श्री जितेंद्र दूधी एवं लैब टेक्नीशियन श्री जीएस चौहान द्वारा निशुल्क जांच सुविधा उपलब्ध करवाई गई। सहयोगियों में श्री ललित कुमावत श्रीमती प्रियंका मालवीय, कैलाश पाटीदार ,राकेश कुमावत, गंगाराम बारिया मोहन बघेल मनोज डावर,लक्ष्मी अलावे ,मिस्टी मोरी, नानूराम चौहान ,शिवम चौहान, वीरेंद्र बघेल, समर्थ मालवीय, मनीष पाटीदार ,बासू मेडा, का विशेष सहयोग रहा।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

9
पेज 1 / 2