बड़ी खबरें
बैठक में उपस्थित हुए प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक जानें आपकी सुरक्षा के लिए सीएम ने दिए क्या-क्या निर्देश दुकानों पर लगाए सूचना पत्र, सोशल मीडिया के माध्यम से भी दी जा रही जानकारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भव्य लाइट एंड साउंड शो और गाला डिनर से सजेगी माण्डू की शाम मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने का मामला पुलिस चौकी निसरपुर की बड़ी कार्रवाई, वारदात में प्रयुक्त कार भी जब्त सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट बैठक में लगाई अहम फैसलों पर मुहर, कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाई नामांतरण के एवज में मांगी थी 20 हजार रुपये की रिश्वत, पहली किश्त लेते रंगे हाथ गिरफ्तार एकदिवसीय सिकल सेल एनीमिया शिविर का आयोजन

6 घंटों में किया स्नेचिंग मामले का पर्दाफाश...… : कुक्षी पुलिस ने 50 किलोमीटर दूर से किया गिरफ्तार,

Admin

3 weeks ago 11 views

कुक्षी से अशोक दीक्षित की रिपोर्ट...✍️

धार । जिले के कुक्षी में दीपावली के दिन कल, दोपहर के समय, भावसार मोहल्ला कुक्षी मे फरियादिया चन्द्रप्रभा पति राजेश गुप्ता अपने घर के बाहर खड़ी थी, तभी रंगारा मोहल्ला की ओर से एक लड़का अपने मुंह पर काला चितकबरा रूमाल बांधे हुये आया और अचानक महिला पर हमला कर, गले मे पहने हुये सोने के हार पर हाथ मारा जिससे महिला को चोंट लगी, महिला ने प्रतिरोध किया लेकिन आरोपी ने बलपूर्वक धक्का देकर महिला को गिरा दिया और गले मे पहना हुआ सोने का हार खींच लिया जिससे हार टूटकर आगे का पेन्डिल व डिजाईन वाला हिस्सा टूटकर आरोपी के हाथ मे आ गया और पीछे का चेनवाला टूटा हिस्सा महिला के गले मे ही रह गया। आरोपी ने हार लूटने के बाद पैदल ही दौड़ लगाई और माली मोहल्ले मे घुसकर, छोटी-छोटी गलियो मे से होकर गायब हो गया। आरोपी इफराज पिता सरफराज मंसूरी जाति मंसूरी मुसलमान उम्र 21 साल निवासी पिपलियावालो का मकान, डाक बंगले के पीछे, अलिराजपुर रोड़ कुक्षी रहने वाला है बताया गया। अलग-अलग टीमो को आरोपी की पतारसी हेतु लगाया गया।

आरोपी की तलाश हेतु पुलिस टीमो ने कस्बा कुक्षी मे लगे 60 से भी अधिक कैमरा स्पॉट चैक किये जिसमे आरोपी के फुटेज दिखाई दिये जिन्हे तकनीकी सहायता से डेवलप करते आरोपी को कुक्षी क्षेत्र का ही होने की संभावना दिखाई दी जिस पर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया एवं आरोपी के सीसीटीवी फुटेज वाट्सऐप ग्रुपो मे भी सर्कुलेट किये गये। देर शाम तक आरोपी की शिनाख्त हो गई एवं आरोपी की तलाश हेतु पुलिस टीमो को रवाना किया गया। आरोपी को, भागते हुये, कुक्षी से 50 किलोमीटर दूर से पुलिस हिरासत में लिया जाकर थाने पर लाया गया। आरोपी के द्वारा पहले तो जुर्म से साफ इन्कार किया लेकिन मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने एवं सभी सीसीटीवी फुटेज दिखाने पर आरोपी ने सोने का हार, भावसार मोहल्ले से लूट कर भाग जाना एवं लूट करने के बाद माल छिपाकर, कपड़े बदलकर भागना स्वीकार किया,आरोपी के कब्जे से लूटा गया सोने का हार वजन करीब 25 ग्राम कीमती करीब तीन लाख रूपये का बरामद किया गया है।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

20
पेज 1 / 4