छह माह के लिए रहेंगे बंद.... : केदारनाथ मंदिर के कपाट आज से शीतकाल के लिए बंद
Admin
3 weeks ago
11 views
19 Jun 2026
उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर के कपाट आज से शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस मौके पर केदारनाथ धाम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। आज भाई दूज के मौके पर सुबह करीब 8:30 बजे अगले छह महीने के लिए केदारनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए गए। हजारों श्रद्धालुओं ने भी बाबा के दर्शन किए। इस दौरान पूरी केदारघाटी हर हर महादेव और जय बाबा केदार के जयघोष से गूंज उठी। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 12:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे।
#kedarnath #KedarnathTemple #uttarakhand #Mahadev
बैठक में उपस्थित हुए प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक
जानें आपकी सुरक्षा के लिए सीएम ने दिए क्या-क्या निर्देश
दुकानों पर लगाए सूचना पत्र, सोशल मीडिया के माध्यम से भी दी जा रही जानकारी
सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भव्य लाइट एंड साउंड शो और गाला डिनर से सजेगी माण्डू की शाम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान
मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने का मामला